
Morena News : मुरैना में पठान मूवी को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज बुधवार को गोल्ड सिनेमा टॉकीज के सामने पोस्टर फाड़ कर विरोध प्रदर्शन किया और टॉकीज के मालिकों को चेतावनी दी गई कि अगर पठान मूवी का शो रिलीज किया गया तो हंगामा किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी टॉकीज मालिक और प्रशासन की होगी।
टॉकीज मालिकों को दी चेतावनी
बता दें कि पठान मूवी में भगवा रंग को बेशर्म रंग कहा गया था, जिसको लेकर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हंगामा किया और पठान मूवी को रिलीज होने से पहले ही टॉकीज मालिकों को चेतावनी भी दी गई। गोल्ड सिनेमा टॉकीज में आज पठान मूवी के लगे बैनर और पोस्टरों को फाड़ कर विरोध प्रदर्शन किया गया। टॉकीज मालिकों को चेतावनी दी गई। इसके साथ ही प्रशासन के द्वारा टॉकीज मालिकों को समझाइश दी गई के पठान मूवी को रिलीज करने से पहले विचार विमर्श कर ले।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”792655221″]
[dgv_vimeo_video id=”792655474″]
