Morena News : मौसम ने एक बार फिर बदली करवट, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

15 मई को भी मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा, हालांकि अगले हफ्ते से सिस्टम के कमजोर होने से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का असर तेज हो सकता है।
morena news

Morena News : भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर एमपी के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सोमवार को जिले के अंबाह तहसील क्षेत्र में कई क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि की वजह से खेतों में लगी सब्जियों को नुकसान भी पहुंचा है।

खेतों में लगी सब्जियों को पहुंचा नुकसान

जिले की अंबाह तहसील में सोमवार को बादलों की भारी गड़गड़ाहट के बीच बेर के आकार के ओले गिरे। इससे कुछ समय के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कस्बे में सोमवार दोपहर तक आसमान खुला हुआ था शाम होते ही बादल छाए हुए थे तथा ठंडी हवाएं चल रही थी। हाल में गेहूं कटाई के बाद केवल खरबूजे, घीया, तोरी, तरबूज, खीरा आदि की बेलदार सब्जी चल रही है। ओलावृष्टि और तेज आंधी के बीच बारिश के चलते उनमें नुकसान की संभावना है। खरबूजे को ओलावृष्टि से ज्यादा नुकसान होगा।

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक 14 मई को नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है।इस दौरान कहीं कहीं ओले भी गिर सकते है। 15 मई को भी मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा, हालांकि अगले हफ्ते से सिस्टम के कमजोर होने से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का असर तेज हो सकता है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”945823082″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews