Morena News : हमले में घायल युवक की मौत, अक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

Morena News : हमले में घायल युवक की मौत, अक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

Morena News : मुरैना जिले की पोरसा तहसील के पचौरी पुरा से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पोरसा थाना क्षेत्र के पचौरी पुरा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते गत 17 मई को दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गयाl जिसमें 6 लोग घायल हो गए थेl जिसमें आज एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां मृतक के स्वजनों को समझाईश दे रही थी।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार, पचौरी पूरा इलाका निवासी ओमप्रकाश खटीक मोहल्ले के ही सत्यराम खटीक के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते 17 मई की रात साढ़े 9 बजे के करीब सत्य राम खटीक और उसके स्वजन ने एकराय होकर लाठी, फरसे, सरियों से ओमप्रकाश सहित उसके स्वजन पर हमला कर दिया। इस हमले में ओमप्रकाश सहित राजू खटीक, रवि खटीक, सत्येंद्र खटीक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस पर उन्हें इलाज के लिए पोरसा अस्पताल ले जाया गया। जहां राजू खटीक की हालत गंभीर होने पर उसे पहले जिला अस्पताल फिर ग्वालियर और इसके बाद आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू खटीक के सिर में सरिया और कुल्हाड़ी लगने से वह बेहद नाजुक हालत में पहुंच गया था। जहां रविवार की रात इलाज के दौरान राजू खटीक ने दम तोड़ दिया। इस हमले के बाद सत्यराम और उसका परिवार फरार हो गया। वहीं राजू खटीक की मौत होने पर सोमवार की सुबह स्वजन व रिश्तेदारों ने पचौरी पुरा भिंड रोड पर जाम लगा दिया। यहां लगभग 2 घंटे तक जाम लगा रहा। इस बीच मौके पर पुलिस पहुंची जो स्वजन को समझाईश दे रही थी।

[dgv_vimeo_video id=”829019820″]

[dgv_vimeo_video id=”829020572″]

[dgv_vimeo_video id=”829021015″]

मृतक के भाइयों ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए वहीं उनके मकान तोड़े जाए साथ ही 2 शस्त्र लाइसेंस सहित मृतक परिजन को शासकीय नौकरी देने की मांग भी की गई।
मुरैना से नितेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”829021392″]

[dgv_vimeo_video id=”829021743″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews