
Morena Fake Fir Case : मुरैना जिले में 2 दिन पहले सैयद नहर के पास बनी पराग ऑइल मिल में काम करने गए नाबालिग मजदूर का हाथ मशीन में आने से पूर्णता क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद कर्मचारी गंभीर घायल बालक को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल बालक को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया लेकिन कर्मचारी उसको लेकर प्राइवेट अस्पताल ले गए तभी काफी देर बाद जब परिजनों को सूचना मिली तो गुस्साए परिजनों ने मासूम बालक को प्राइवेट अस्पताल से लाकर सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
उसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया और फिर सिविल लाइन थाने पहुंचकर अस्पताल में पदस्थ ड्यूटी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई जिसके बाद आज सोमवार को नाराज डॉक्टरों ने एकत्रित होकर एसपी ऑफिस पहुंचकर और झूठी एफ आई आर दर्ज करने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को आवेदन दिया है।
डॉक्टरों का कहना था कि घायल बालक का हाथ तो पहले से ही कट गया था परंतु उसने जो झूठी एफ आई आर डॉ नीलेश के खिलाफ दर्ज करा दी है उसमे से उनका नाम हटाया जाए और भविष्य में ऐसी पुनरावृति न हो इसका भी आश्वासन दिया गया है और सभी थानों के लिए एक आदेश टाइप कर आया है, जिसमें भविष्य में डॉक्टर के प्रकरण में कोई भी कार्रवाई से पहले प्रकरण एसपी के संज्ञान में लाया जाए।
[dgv_vimeo_video id=”773437471″]
इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा की संबंधित थाना प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं थे इस कारण कंप्यूटर पर बैठने वाले कर्मचारी के द्वारा एफ आई आर दर्ज की गई है जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”773434647″]
