मुरैना में बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी से लूटे 8.50 लाख रुपये, घटना CCTV में कैद

बता दें कि बदमाश काले रंग की स्प्लेंडर बाइक से वहां आए थे। फिलहाल, व्यापारी ने थाने में तीनों बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। पढ़ें विस्तार से...
betul news

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, एक गुटका व्यापारी के साथ दिनदहाड़े 8.50 लाख की लूट की हुई है। पहले बदमाशों ने व्यापारी की स्कूटी में टक्कर मार दिया। इसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद कर ली गई है।

गोपाल गार्डन के पास का मामला

दरअसल, मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नाला न.1 गोपाल गार्डन के सामने का है। जब टक्कर मारकर बदमाश रुपए से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गए। बता दें कि बदमाश काले रंग की स्प्लेंडर बाइक से वहां आए थे। फिलहाल, व्यापारी ने थाने में तीनों बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

आरोपियों की तलाश जारी

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीम का गठन किया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews