Morena News : साइलेंसर से पटाखे की आवाज छोड़ने वाले ‘बुलेट राजाओं’ पर सख्‍ती, 18 पर लगाया जुर्माना

Morena News : साइलेंसर से पटाखे की आवाज छोड़ने वाले ‘बुलेट राजाओं’ पर सख्‍ती, 18 पर लगाया जुर्माना

Morena Traffic Rules News : मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया के द्वारा बुलेट पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी अखिल नागर ने टीम के साथ नेशनल हाईवे 44 यातायात थाने के सामने मोटरसाइकिलों को रोककर पटाखों की आवाज निकालने वाले बुलेट सवार चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई।

पुलिस ने वसूला जुर्माना

बता दें कि यातायात थाना प्रभारी के द्वारा 18 मोटरसाइकिलों पर चालानी कार्यवाही की गई एवं उनको हिदायत दी गई कि अगर मोटरसाइकिल पर पटाखे वाले साइलेंसर लगे हुए दिखाई दिए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन दोनों युवा अपनी मोटरसाइकिल का साइलेंसर मॉडिफाइड कराकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे, मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन लगातार किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”809052662″]

माेटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अब इस ध्वनि प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए यातायात थाना प्रभारी के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही तेज आवाज निकालने पर बाइक सवारों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि बाइकर्स अपनी बाइक में साइलेंसर मोडिफाइड करवाते हैं जिससे साइलेंसर से तेज आवाज आती है और स्पार्किंग से पटाखे की तरह आवाज निकलती है। जिससे लोगों को यह लगता है कि किसी ने गोली चला दी है। जिस कारण यातायात थाना प्रभारी के द्वारा मॉडिफाई बुलेट सवारों के खिलाफ व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”809052405″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews