MP News : बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों की उम्‍मीदों पर फेरा पानी, गेहूं और सरसों की फसल में भारी नुकसान

MP News : बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों की उम्‍मीदों पर फेरा पानी, गेहूं और सरसों की फसल में भारी नुकसान

MP Unseasonal Rains And Hailstorms News : मध्य प्रदेश में लगातार बेमौसम बारिश और ओलों से किसान परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है जिले में इस बेमौसम बारिश से गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है।

इन जगहों पर गिरे ओले

बता दें कि मुरैना जिले के अंबाह में दोपहर में करीब 4 बजे घने बादल छाए, फिर बादल की गरज और बिजली की गरज के साथ कई जगहों पर बारिश हुई, साथ ही हल्के ओले गिरे। कई जगहों पर फसलों को नुकसान की भी खबर है। उत्तमपुरा, ताजपुर, लोहरी का पुरा, भवनपुरा,पंचमपुरा,सुखपुरा,पठानपुरा,तोर-तिलवाली, खिडोरा,खरिका, डिडोखर,गुर्जा, नंदपुरा सहित कई गांवों में ओले गिरने से सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं गेंहू की फसल भी प्रभावित हुई है।

ग्वालियर जिले के भितरवार अनुभाग के ग्राम वेला, मसूदपुर सहित कई गांवों में आज लगभग 5:30 बजे बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि हुई है। इस ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई हैं क्योंकि किसानों की फसल पक चुकी है और कई जगह फसल कटाई पर है ऐसे में ओले की बारिश होने से किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”807978271″]

फसल पूरी तरह हुई खराब

किसानों का कहना है कि इससे घर, आंगन और खेत में कटी रखी फसल पूरी तरह खराब हो गई। वहीं पशुओं को खिलाने वाला भूसा भी गीला हो गया। ओले गिरने का क्रम करीब 15 मिनट तक चला। यहां बोर के आकार के ओले गिरे है।

अमित सेंगर/अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”807939789″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews