
Morena Places to Visit : मध्य प्रदेश का मुरैना शहर काफी ज्यादा सुंदर है। यहां बहुत से टूरिस्ट स्पॉट है, जहां लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह उत्तर में राजस्थान की सीमा से जुड़ा हुआ है। यहां पर नेशनल चंबल सेंचुरी है जहां आपको जरूर एक्सप्लोरर करना चाहिए। घूमने-फिरने के शौकीन लोग हमेशा टूरिस्ट डेस्टिनेशन तलाशते रहते हैं। ऐसे में यदि आप मुरैना में टूरिस्ट प्लेस ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाने के बाद आपको काफी अच्छा लगेगा।
मध्य प्रदेश में घूमने के लिए बहुत सारे ट्रैवल डेस्टिनेशन है, लेकिन यदि मुरैना की बात की जाए तो यहां भी एक से बढ़कर एक किला और मंदिर स्थित है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
सबलगढ़ किला
सबसे पहले हम बात करते हैं सबलगढ़ किला की जो की मुरैना में स्थित है, जो शहर से लगभग 30-35 किलोमीटर दूर है। यह बहुत ही प्राचीन किला है, जिसे 18वीं शताब्दी में बनाया गया था, जो कि चंबल नदी के नजदीक स्थित है। यहां आपको इतिहास और विरासत के बारे में विस्तार पूर्वक जानने का मौका मिलेगा।
पहाड़गढ़ किला
मुरैना में पहाड़गढ़ किला भी स्थित है, जो कि काफी पुराना है। पहाड़गढ़ किला मुरैना के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है, जो लगभग 35 किलोमीटर दूर है। इस किले का इतिहास काफी पुराना है। यहां कई बार दुश्मनों ने हमला भी किया है। हरियाली से घिरे हुए इस किले को देखने दूर-दराज से पर्यटक पहुंचते हैं।
बटेश्वर हिंदू मंदिर
आप मुरैना में स्थित बटेश्वर हिंदू मंदिर जा सकते हैं, जो कि काफी ज्यादा फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यहां सालों भर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। यह शहर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां कुल मिलाकर 200 से अधिक मंदिर हैं। यहां भगवान शिव, विष्णु, गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
64 योगिनी मंदिर
यदि आप मंदिर जाना चाहते हैं तो मुरैना में स्थित 64 योगिनी मंदिर जा सकते हैं, जो मोरजा गांव में स्थित है और यह शहर से लगभग 25-30 किलोमीटर दूर है। मंदिर में 64 खंभे और 64 मंदिर हैं। इसके बीचो-बीच भगवान शिव का मंदिर है, जहां लोग पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। शिवरात्रि और सावन के महीने में यहां भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

