कमलनाथ सरकार 5 साल रहती तो, जनता मंत्रियों को पत्थर मारती: केंद्रीय मंत्री तोमर

Narendra Singh Tomar

मुरैना| संजय दीक्षित| केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra singh Tomar) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) पर बड़ा हमला बोला है| उन्होंने कहा जनता ने कांग्रेस (Congress) की 15 महीने की सरकार देखी है। कही कोई भी विकास नही हुआ है। जब सरकार थी तब ग्वालियर में कांग्रेस ग्वालियर-चंबल संभाग (Gwalior-chambal division) के विकास के लिए कोई भी बैठक नही की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना जनवरी में दस्तक दे चुका था। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने कोई भी कोरोना काल में बैठक नहीं की। अब चुनाव आ गया है तो बैठक के लिए ग्वालियर को हेडक्वार्टर बना देंगे।
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी है तो विकास होगा कांग्रेस है तो विनाश होगा।अगर कोई पार्टी छोड़कर जाता हैं तो उसका धन्यवाद है।पार्टीयों में आना जाना तो लगा रहता हैं।

चंबल एक्सप्रेस-वे को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सफाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास करना बीजेपी का धर्म भी है और कर्तव्य भी है।जब सांसद थे तभी चंबल एक्सप्रेस-वे की कल्पना की गई थी। 2017 में मुरैना के जौरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चंबल एक्सप्रेस-वे का कच्चा प्रोजेक्ट दिया था। उसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ग्वालियर आए थे उस समय बहुत से प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई थी। जिसमें नितिन गड़करी ने चंबल एक्सप्रेस-वे को लेकर बयान में कहा था कि वे इसे बनाएंगे। उसके बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई और चंबल एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट को ठंठे बस्ते में डाल दिया गया। लेकिन जैसे ही बीजेपी की सरकार बनी वैसे ही चंबल एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हो गया है।चंबल एक्सप्रेस-वे राजस्थान के कोटा से लेकर उत्तरप्रदेश के इटावा तक बनेगा।

उन्होंने बताया कि यह लगभग 404 किलोमीटर है। चंबल एक्सप्रेस-वे 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा इस चंबल एक्सप्रेस-वे के बनने से कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा।जिससे कोई भी व्यक्ति बेरोजगार न रहे।इसके साथ ही कई कंपनियों वालों से बात करेंगे कि अपने अपने उधोग चम्बल में लगाए।

बीजेपी कार्यालय में आयोजित मुरैना की सुमावली विधानसभा की वर्चुअल रैली में दिल्ली से शामिल हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला है। इस वर्चुअल रैली में  प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा और सुमावली विधानसभा से मंत्री एंदल सिंह कंसाना और  बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे। रैली में नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम चुनाव की बेला में है। राजनीतिक परिस्थितियों को हम जानते हैं। हमें सरकार बनने का अंदाजा नहीं था। बीजेपी चाहती थी कि ये सरकार 5 साल काम करे। यदि कमलनाथ की सरकार 5 साल चलती तो ऐसे माहौल बनता कि जनता मंत्रियों को पत्थर मरती।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार खुद गिरी है। बस हमने अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मुरैना जिले में पांच सीटों पर उपचुनाव है। पिछली बार अगर इसमे से 2-3 सीटे भी जिता देते तो बीजेपी की सरकार होती।अब यह चुनाव बीजेपी की सरकार को बचाने का चुनाव है।आप सभी को बीजेपी की सरकार को बचाना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews