मंडला-बालाघाट के बाद अब अमरकंटक में घुसे Naxalite , CM ने जताई चिंता

MP CM SHIVRAJ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के मंडला (Mandla) व बालाघाट (Balaghat) जिले में कुछ दिनों पहले ही नक्सलियों (Naxalite) के घुस आने की सूचना मिली थी। जिसे लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने गहरी चिंता जताई थी। वहीं मंडला (Mandla) व बालाघाट (Balaghat) जिले के बाद अब अमरकंटक (Amarkantak) में भी नक्सलियों (Naxalite) के पैर पसारे जाने का मामला सामने आ रहा है। जिसे लेकर एक बार फिर से सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने चिंता जाहिर की है। इन नक्सलियों का उद्देश्य है कि वह इन इलाकों में अपना विस्तार कर सके। इसी उद्देश्य से नक्सलियों (Naxalite) के घुसे होने की सूचना मिल रही है।

नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की तैयारी

नक्सलियों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने सोमवार यानी 18 जनवरी को देश के गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की। जहां उन्होंने चर्चा के दौरान गृह मंत्री को नक्सली (Naxalite) गतिविधियों की पूरी जानकारी दी, साथ ही इनके विस्तार को रोकने के लिए योजना बनाकर इस पर काम करने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर जानकारी दी है। जिसमें लिखा है कि राज्य सरकार द्वारा नक्सली क्षेत्र (Naxalite area) में हाक फोर्स की एक बटालियन (A battalion of hawks) , दो आईआर बटालियन तथा एक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन तैनात की गई है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), महाराष्ट्र (Maharashtra) के ट्राई जंक्शन क्षेत्र (Tri junction area) में संयुक्त कैम्प के द्वारा नक्सली गतिविधियों (Naxalite activities) पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है।

सीएम ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से मुलाकात कर प्रदेश में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु राजनीतिक विषयों पर चर्चा के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय (Union Ministry of Home Affairs) की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किये जाने का अनुरोध किया।

नक्सली गतिविधियों से गृह मंत्री को कराया अवगत

देश के गृह मंत्री को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश के बालाघाट और मण्डला नक्सल प्रभावित (Mandla Naxalite affected) जिले हैं, जहां पर समय-समय पर नक्सली गतिविधि की सूचनाएं (Naxalite activity notifications) प्राप्त होती रहती हैं। अब नक्सली बालाघाट से आगे बढ़कर अमरकंटक क्षेत्र में भी अपनी गतिविधियों के विस्तार की योजना बना रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews