कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के फोटो को कागज से ढंका, जिलाध्यक्ष ने हटवाए

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के फोटो को कागज से ढंका, जिलाध्यक्ष ने हटवाए

संजय दीक्षित।मुरैना।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष की कुर्शी के पीछे दीवार पर लगे बोर्ड में माधवराव सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया के चित्रों को कागज़ चिपकाकर ढक दिया ।जब मीटिंग हॉल में श्री मावई पहुंचे तो उन्होंने दोनों चित्रों के ऊपर लगे कागज़ों को निकलवा दिया।इसके साथ ही कहा कि वे हमारे आदर्श बने रहेंगे,लेकिन पार्टी के अनुशासन के हिसाब से नए बोर्ड से उनके चित्रों को हटा दिया जाएगा। डीसीसी अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे कांग्रेसी विचार धारा से जुड़े हुए हैं, इसलिए भाजपा में नही जा सकते हैं।

सिंधिया यदि अलग पार्टी बनाते तो हम सब उनके साथ जाने को तैयार थे ,लेकिन भाजपा की पढ़ाई हमें नही आती हैं।सिंधिया का सम्मान करते हैं और करते रहेंगे लेकिन भाजपा में जाकर काम नही करेंगे।एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सिंधिया के स्वागत के लिए रात को निकले थे लेकिन शिवपुरी में एक नेता से मुलाकात करने के बाद रास्ते से लौट आये।अब हम कांग्रेस के लिए ही काम करेंगे।

डीसीसी के व्हाट्सएप से सिंधिया समर्थकों के विधायक और पदाधिकारीयों को कल ग्रुप से रिमूव भी कर दिया गया जिसमें मुरैना विधायक रघुराज सिंह कंषाना,दिमनी विधायक गिर्राज डंडोतिया के अलावा राकेश गर्ग और हरिओम शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष के साथ प्रवक्ता राजेंद्र यादव,महामंत्री सुनील शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews