अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिस्टल, कारतूस, पंखा, फनर बरामद

अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिस्टल, कारतूस, पंखा, फनर बरामद

संजय दीक्षित/मुरैना। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवगढ़ के छिनबरा गांव में चल रहे अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बता दें की पुलिस को सूचनी मिली थी की छिनवरा गांव के जंगलों में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए 3 लोगों को हथियार हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में कट्टा बनाने की सामग्री बरामद हुई है। जिसमे ग्रान्डर, पंखा, फनर, नालें समेत कई अन्य सामग्री बरामद हुई है। इतना ही नहीं मौके से बारह बोर की बंदूक, जिंदा कारतूस और कट्टा भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों स पूछताछ कर रही है जिसमें कई अहम खुलासे की आशंका है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने इस कारनामे का भंडाफोड़ करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा भी की है।

    

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews