Morena News: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, कई घायल, टैक्टर ट्राली जब्त

morena

मुरैना, संजय दीक्षित।MP के मुरैना (Morena) जिले में अपराधियों के हौंसले इतने बुलन्द है कि सरेआम पुलिस पार्टी (Morena Police) पर हमला करने से भी नही चूकते है। इससे तो साफ जाहिर है कि पुलिस की वर्दी का खौंफ दिनों दिन अपराधियों के दिमाग से खत्म होता जा रहा है। सरेआम कोई भी घटना को अंजाम देने से नही चूक रहे हैं।ऐसा ही मामला देवगढ़ थाना क्षेत्र के खिटोरा गांव में देखने को मिला है जब शराब तस्करी (Liquor smuggling के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस पार्टी पर परिजनों ने हमला कर दिया।जिसमें करीब तीन चार लोग घायल हो गए ।

यह भी पढ़े..MPPSC: मुख्य परीक्षा 2019 से जुड़ी काम की खबर, 15 मार्च को जबलपुर हाईकोर्ट मे सुनवाई

जानकारी के अनुसार देवगढ़ थाना प्रभारी और उनकी टीम शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी सत्येंद्र सिकरवार को पकड़ने गयी थी क्योंकि जिला दंडाधिकारी के द्वारा आरोपी के खिलाफ जिलाबदर की कार्यवाही की गयी थी।जिसकी तामील कराने के लिए पुलिस पार्टी गांव में गयी थी।तभी परिजनों ने पुलिस पार्टी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।जिसमें करीब तीन चार पुलिस वाले घायल हो गए।

सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल (Morena Police) मौके पर पहुँच गया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने बीती रात बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी के घर से अवैध रेत  (Illegal sand से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर वन विभाग (Forest department) को सुपुर्द कर दिया।वन विभाग ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर चालक सत्येंद्र सिंह सिकरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर राजसात की कार्यवाही की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews