मुरैना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, RM केमिकल से भरे वाहन को पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

मुरैना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, RM केमिकल से भरे वाहन को पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना में आए दिन अपराधों का किस्सा सुनने को मिलता है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस ने मिलावटी दूध बनाने में काम आने वाले आरएम केमिकल से भरी मिनी लोडिंग को पकड़ा लिया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अब शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और मिठाईयों का ऑडर धल्लड़े से मिल रहे हैं। ऐसे में मिलावट खोर जगह- जगह सक्रिय हो चुके हैं जो चोरी- चोरी प्रशासन की नजरों से बचते हुए इस काम को अंजाम देते हैं लेकिन इस बार उनका मनसूबा काम ना आया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान के धौलपुर से वाहन में करीब 201 टिन आरएम केमिकल लाया जा रहा है। जिसका इस्तेमाल नकली और मिलावटी दूध बनाने के काम आता है। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी सराय छोला थाने पहुंची। देर रात कार्रवाई में जुटी रही और आखिरकार सफलता प्राप्त करते हुए 6 लाख रुपए की केमिकल जब्त की है।

व्यापारी से पुछताछ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह केमिकल मुरैना के रूई की मंडी निवासी व्यापारी आनंद गोयल का है। वहीं, मामले में जब व्यापारी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि धौलपुर में इंदर ट्रेडर्स के नाम से फर्म खुली है, जिसके यहां से केमिकल का व्यापार करता है। मुरैना में कई जगह आरएम केमिकल की सप्लाई देनी थी इसलिए इतनी मात्रा में आरएम केमिकल को लाया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”795967587″]

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews