आरटीओ प्रवीण नाहर ने वाहनों पर की कार्यवाही, 2 लाख रूपये का राजस्व वसूला

आरटीओ प्रवीण नाहर ने वाहनों पर की कार्यवाही, 2 लाख रूपये का राजस्व वसूला

मुरैना। संजय दीक्षित।

सड़कों पर बिना परमिट और परिवहन के नियम पालन किए बिना सैकडों वाहन सडकों पर दौड रहे हैं। जिनके कारण राजस्व की हानि भी होती है और आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पडती है। परिवहन निरीक्षक प्रवीण नाहर ने इन्हीं सब बातों को मद्दे नजर रखते हुए एनएच-3 के मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का सर्चिंग अभियान प्रारंभ कर दिया। आये दिन वो जगह बदलकर कहीं न कहीं सर्चिंग के लिए खडे होते हैं जिस कारण अवैध वाहन चलाने वालों में हडकम्प मचा हुआ है। विगत दिवस बानमोर थाना के पास नेशनल हाईवे पर मुरैना से ग्वालियर की ओर जाने वाले और आने वाले वाहनों की सर्चिंग शुरू कर दी जिसमें बिना टैक्स के रोड पर चल रहे वाहन और ओव्हरलोड तथा कुछ की फिटनिस नहीं थी ऐसे तमाम वाहनों के चालान काटकर राजस्व की वसूली की गई। वाहन मालिकों से करीब 2 लाख 25 हज़ार रुपए का राजस्व वसूला गया।  आरटीओ प्रवीण नाहर ने उड़नदस्ते के साथ ग्वालियर रोड पर चेकिंग पाइंट लगाकर वाहनों को चेक किया। जिसमें उन्होंने बिना परमिट वाहन पकड़े, यूपी रोडवेज की बसों को भी चेक किया, जिसमें कुछ खामियां मिली। इस मामले में आरटीओ का कहना है कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा से कोई कमी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews