डीजे पर जमकर नाचे एसपी, एएसपी और पुलिस स्टाफ

डीजे पर जमकर नाचे एसपी, एएसपी और पुलिस स्टाफ

संजय दीक्षित।मुरैना।

पुलिस अधीक्षक बंगले में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने होली खेली। यहां डीजे पर एसपी, एएसपी सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी थिरकते नजर आए। यहां रंग, गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी 9 मार्च होलिका दहन से पूर्व ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए थे। जो 10 मार्च की देर शाम तक होली के त्यौहार पर तैनात रहे। पुलिस स्टाफ की देखरेख में पहले शहर व जिले के लोगों ने होली शांति व सद्भाव से मनाई उसके बाद 11 मार्च को भाई दूज पर पुलिस अधीक्षक बंगले में जिले भर का पुलिस स्टाफ एकत्रित हुआ।

पुलिस स्टाफ ने यहां सामूहिक रूप से होली खेली। वर्ष में होली के दूसरे दिन भाई दूज का एक दिन ऐसा पड़ता है जब जिले भर का पुलिस स्टाफ एक जगह एकत्रित होकर मेल मुलाकात करता है। इसी के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक के बंगले में जिले भर के पुलिस अधिकारी एकत्रित हुए। यहां गुलाल, रंग अलग अलग रखा गया था। जिसको जो हाथ लग जाए वह एक दूसरे पर उड़ेल रहा था।एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर डी जे पर नाचते नजर आए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews