छात्रा की गोली मारकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

छात्रा की गोली मारकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

मुरैना।

 जिले के पोरसा कस्बे में बीच बाजार 12 वी कक्षा की छात्रा की अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए । आक्रोशित लोगों ने पोरसा भिंड रोड पर जाम लगा दिया , पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए । जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव भी किया जिसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

पोरसा कस्बे में जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम से शाम को घर लौट रही 12 वी की छात्रा अंजली राठौर को अज्ञात बदमाशो ने गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । पुलिस अपराधियो की तलाश में जुट गई है । उदय सिंह राठौर की पुत्री को गोली मारने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई । लोगों ने शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और कस्बा में बढ़ रहे अपराधों को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। भीड़ में शामिल लोग गोली मारने वाले अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस के वाहन क्रमांक एमपी03 ए 1704 पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने के लिए एसडीओपी अंबाह आरकेएस राठौर को तत्काल पोरसा भेजा। भीड़ थाने पर हमला नहीं कर दे इसलिए नगरा, महुआ, दिमनी, सिहौनियां समेत अन्य थानों का फोर्स भी पोरसा बुलवा लिया गया। छात्रा के पिता को भी नही पता कि आखिर कौन बदमाश थे जिन्होंने उनकी बेटी को उनसे छीन लिया।  

इस मामले में एसपी डाॅ. असित यादव ने पोरसा टीआई सिद्धार्थ प्रियदर्शन को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि एक आरोपी युवक मोहिनी से बात करना चाहता था लेकिन रिस्पॉन्स नहीं मिलने के कारण उसने हत्या को अंजाम दिया है।।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews