
मुरैना, संजय दीक्षित। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छोन्धा टोल प्लाजा पर विधायक की दबंगई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस के सुमावली विधायक अजव सिंह कुशवाहा की दबंगई सामने आई है जिसमें मामूली वाहन के टकराने के बाद वाहन चालक को गाड़ी से नीचे उतारकर चालक के साथ मारपीट की।
यह भी पढ़ें…. कांग्रेस के दो विधायकों पर गंभीर आरोप, चलती ट्रेन में नशे में किया महिला से दुर्व्यवहार
मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया हैं, बता देंगे गाड़ी की टकराने के बाद अजब सिंह कुशवाह गाड़ी से उतरे और वाहन चालक को खींचकर उसको थप्पड़ मारे हैं बताया जाता है कि पीड़ित वाहन चालक ग्वालियर से जोरा की तरफ जा रहा था तभी मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और इसका किसी से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वही नेशन हाईवे पर हंड्रेड डायल की पुलिस की गाड़ी विधायक के आसपास घूमती रही लेकिन पुलिस के कर्मचारियों के द्वारा कोई भी बीच-बचाव करने की कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन इस घटना से अनजान बनी हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”758222574″]
