मुरैना- तहसीलदार पर दुर्व्यवहार व रिश्वत मांगने का आरोप, पटवारियों ने की कार्रवाई की मांग

मुरैना- तहसीलदार पर दुर्व्यवहार व रिश्वत मांगने का आरोप, पटवारियों ने की कार्रवाई की मांग

मुरैना, नितेंद्र शर्मा। बानमोर तहसील में तहसीलदार द्वारा अपने ही कर्मचारियों के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। करीब 45 पटवारियों द्वारा तहसीलदार सर्वेश यादव के ऊपर अमर्यादित, अभद्रतापूर्ण एवं व्यावहारिक विवादित कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की गई है।

मुरैना- पोषण आहार में धांधली, सत्तू के नाम पर दिया जा रहा आटा

मामले में पटवारी ओमप्रकाश का कहना है कि वह जब किसी काम से तहसीलदार साहब के पास गए तो तहसीलदार द्वारा उनके संग में अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया। वहीं दूसरी तरफ रामबाबू एवं हाकिम सिंह नाम के व्यक्तियों ने आरोप लगाया है कि जब वो अपने कार्य से तहसीलदार के पास गए तो तहसीलदार ने काम करने के बदले पैसों की मांग की। जब रामबाबू एवं हाकिम सिंह इसमें अपनी असमर्थता दर्शायी तब तहसीलदार द्वारा उन्हें भी अपमानित कर केबिन से बाहर निकाल दिया गया। अब पटवारियों द्वारा तहसीलदार को हटाने के लिए एसडीएम को लिखित में शिकायत देते हुए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की हैै। वहीं पटवारियों का ये भी कहना है कि जब वो मामले की शिकायत करने कलेक्टर साहब के पास पहुंचे तो उनके द्वारा कह दिया गया कि  जाकर एसडीएम से मिलो। पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर 3 दिनों में तहसीलदार के ऊपर कोई कार्रवाई ना हुई तो वह डीएम ऑफिस के बाहर कलम बंद आंदोलन कर धरना देंगे।

[dgv_vimeo_video id=”568996337″]

[dgv_vimeo_video id=”568996523″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews