लॉकडाउन के बीच दुखद हादसा, दिल्ली से पैदल मुरैना आ रहे युवक की मौत

Engineer's-body-hanging-over-22-hours-in-cement-factory-in-rewa

मुरैना/संजय दीक्षित

लॉकडाउन में सारे आवागमन के साधन बंद हो जाने के बाद कई लोग पैदल ही मीलों दूर के सफर पर निकल पड़े हैं। अपने घर पहुंचने का उनके पास और कोई जरिया नहीं है इसीलिये रोज़ कमाने रोज़ खाने वाला ये तबका इस समय सबसे ज्यादा मुसीबत में है। और इसी बीच एक बेहद दुखद खबर आ रही है कि दिल्ली से मुरैना पैदल आ रहे युवक की रास्ते मे मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिर37 साल का रणवीर नाम का ये युवक दिल्ली के एक रेस्टारेंट में काम करता था और लॉकडाउन के बाद पैदल ही मुरैना अपने गांव बड़फरा के लिए निकला था। लेकिन शनिवार दोपहर आगरा में उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई और इसके बाद उसकी मौत हो गई। मध्यप्रदेश में पैदल घर लौटने वाले लोगों में इस तरह की घटना के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है।

रणवीर दिल्ली के तुगलकाबाद में एक रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी का काम करता था।कोरोना के चलते सभी जगह लॉक डाउन की स्थिति निर्मित हो गयी है जिसके चलते रणवीर अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से मुरैना की तरफ पैदल यात्रा कर रहा था। तभी आगरा के पास अचानक सीने में दर्द होने के बाद उसकी मौत हो गयी । सूचना मिलते ही रणवीर के परिजन आगरा पहुंच गए । डॉक्टर ने कहा कि शव का पीएम होने के बाद ही परिजनों को बॉडी सुपुर्द की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews