शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 1 लाख रुपए का माल बरामद

शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 1 लाख रुपए का माल बरामद

मुरैना| संजय दीक्षित| पुलिस अधीक्षक असित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी निर्देशन में सिविल लाइन थाना प्रभारी विनय यादव ने मुखबिर की सूचना से तीन आरोपियों को चोरी का सामान सहित गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी विनय यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली के शातिर चोर छोटू जाटव और उसके साथी किसी वारदात की नियत से जौरा रोड पर घूम रहे हैं ।पुलिस ने मुखबिर की सूचना से शातिर चोर छोटू को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात करना कबूल किया है। शातिर चोर छोटू जाटव पुत्र गोकुल जाटव ,भूप सिंह पुत्र भूरी सिंह और प्रदीप पुत्र मुन्नालाल ने सोने चांदी के जेवरात और दो सिलेंडर चोरी करना कबूल किया है।पुलिस ने पूरे माल की कीमत ₹100000 बताई गई है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews