जब पान पराग की जगह लाठी डंडों से हुआ बारात का स्वागत, देखिये वीडियो

जब पान पराग की जगह लाठी डंडों से हुआ बारात का स्वागत, देखिये वीडियो

मुरैना, संजय दीक्षित। बारातियों (Baratiyon) का स्वागत यदि लाठी डंडों(Lathi Dande) से किया जाये तो ये सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य होगा लेकिन ये सच है, मामला मुरैना जिले के सराय छोला थाना क्षेत्र का है। जहाँ दुकान के सामने बारातियों से भरी बस खड़ी करने पर विवाद हो गया।  बारातियों द्वारा बस नहीं हटाए जाने पर बाराती भड़क गए और उन्होंने अच्छे से बारातियों का स्वागत कर दिया।

मुरैना (Morena News) जिले के सराय छोला थाना क्षेत्र में स्थित बाबा देवपुरी मंदिर के पास दुकानदारों ने बारातियों की लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें कई बराती घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया ।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : फ्लैट में लगी आग से जलकर महिला की मौत, मामला संदिग्ध

जानकारी के अनुसार बारात सबलगढ़ से आगरा के लिए जा रही थी तभी देवपुरी बाबा मंदिर के सामने नेशनल हाईवे पर बारातियों ने बस को दुकान के सामने खड़ा कर दिया और दर्शन के लिए जाने लगे। दुकानदारों ने बारातियों से बस हटाने को कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर लाठी-डंडे लेकर दुकानदार और आसपास के लोग ने बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। बारातियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है ।

ये भी पढ़ें – CBSE-ICSE Board Exam 2021-22: छात्रों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

बताया जाता है कि सराय छोला थाना प्रभारी के द्वारा दुकानदारों को हिदायत दी गई थी कि कोई भी व्यक्ति नेशनल हाईवे सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करेगा, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। इसी बात को लेकर बारातियों और दुकानदारों से बहस हो गई और दुकानदारों ने लाठी-डंडों से बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और बस के कांच भी फोड़ दिए। सराय छोला थाना पुलिस(Morena Police) ने 5 लोगों को चिन्हित कर लिया है और बारात के वापस आने के बाद शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”647221494″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews