मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक को पीटा, कुएं में फेंका

मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक को पीटा, कुएं में फेंका

मुरैना, संजय दीक्षित। सरायछोल्ला थाना क्षेत्र के कैमरा गांव में मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों ने एक युवक की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। नीरज नाम के युवक को पहले तो दबंगों ने जातिगत आधार पर अपमानित किया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मृतक नीरज जाटव के पिता नत्थीलाल का कहना हैं कि वो कुछ दिन पहले पप्पू गुर्जर के यहां बाजरा काटने के लिए गया था। उसे पप्पू गुर्जर से मजदूरी के 200 रुपए लेना थे। यही पैसे लेने जब नीरज उसके घर गया था तो पप्पू बोला कि घर वापस चले जाओ, तुम्हारे पैसे घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद भोला अपने साथी नृपत गुर्जर को लेकर नीरज के घर पहुंचा और जातिगत अपमान करते हुए गाली गलौज की। इसके बाद उन्होने नीरज के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसे कुएं में फेंक दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews