63 लाख मतदाता करेंगे मप्र के भाग्य का फैसला, 2 घंटों में 11 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

उपचुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 28 विधानसभा सीटों (28 Assembly Seats) पर हो रहे उपचुनाव (By-election) के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान (Voting) जारी है। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। उपचुनाव में 28 सीटों पर कुल 355 उम्मीदवार (Candidate) मैदान में है जिसमें शिवराज सरकार (Shivraj Government) के 12 मंत्री भी शामिल है। इन 28 सीटों पर 63.67 लाख से अधिक मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

उपचुनाव वाले क्षेत्रों में वोटिंग जारी है पहले 2 घंटे में करीबन 11 फ़ीसदी से अधिक वोटिंग होने की जानकारी मिल रही है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर चंबल Gwalior Chambal) के इलाकों में कई स्थानों पर तनाव जैसी स्थिति बनी हुई है कुछ जगहों पर विवाद भी हुए हैं।वही मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 33 हज़ार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव हो रहे हैं। 10 नवंबर को आने वाली परिणाम तय करेंगे कि वर्तमान में भाजपा सरकार (BJP Government) परमानेंट होगी या फिर कांग्रेस सरकार (Congress Government) में वापसी करेगी। लिहाजा चुनाव में सत्तारूढ़ BJP और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) दोनों ही की साख दांव पर लगी है। यही वजह है कि दोनों ही दल ने चुनाव प्रचार (Election Campaign) में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews