अशोकनगर उपचुनाव : आचार संहिता का उल्लंघन, एक साथ 8 FIR दर्ज

FIR

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया।। जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे मध्यप्रदेश उपचुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही है।खास करके अशोकनगर में राजनैतिक पारा हाई है। यहां  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के द्वारा आदर्श आचार संहिता (Code of conduct) के उल्लंघन के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। पूर्व में भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी (BJP Candidate Jajpal Singh Jadji) एवं पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज मानोरिया (Former District President Neeraj Manoria) पर FIR हो चुकी है।

दरअसल, मंगलवार देर रात कोतवाली में एक साथ 8 एफआईआर प्रशासन द्वारा कराई गई है। जिनमें भाजपा से जुड़े लोग शामिल है ।मंगलवार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) के आगमन के दौरा सरकारी जमीन पर लगाए गए होर्डिंग एवं बैनरो के कारण यह कार्रवाई की गई है। व्यक्तिगत लोगों के साथ-साथ कुछ संगठनों पर भी देर रात एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आचार संहिता उल्लंघन की FIR की गई है। विदिशा रोड से तुलसी पार्क तक कि शासकीय भूमि पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के स्वागत में बैनर होर्डिंग लगाये थे । नपा एवं राजस्व की संयुक्त टीम की कार्यवाही के बाद ये मामले दर्ज हुए हैं जिन लोगो पर मामला दर्ज हुआ है उनमें अभिभाषक संघ, समस्त पार्षद नपा अशोकनगर, विधानसभा उपचुनाव संचालक रविन्द्र दुवे सहित अन्य भाजपा नेता शामिल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews