बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक सपा में शामिल, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक सपा में शामिल, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) में दल बदल का दौर जारी है| टिकट न मिलने से नाराज नेता पार्टी बदल रहे हैं| अब भाजपा (BJP) को मुरैना (Morena) में बड़ा झटका लगा है| यहां बीजेपी से तीन बार विधायक रहे बंसी लाल जाटव (Bansilal Jatav) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बंसी लाल जाटव समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं| जाटव अंबाह सीट से बीजेपी की टिकट पर दावेदारी कर रहे थे। टिकट कटने से नाराज होकर बंसी लाल ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। बंसी लाल जाटव को समाजवादी पार्टी ने अंबाह विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है ।

बता दें कि 28 सीटों पर भले ही मुख्य जंग भाजपा और कांग्रेस के बीच हो, लेकिन बसपा भी पूरे दमखम के साथ मैदान में है, अब नाराज नेता सपा के सहारे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं, यह नेता अपनी पूर्व पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं| सपा और बसपा भले ही ज्यादातर सीटों पर कब्जा न जमा पाए लेकिन भाजपा और कांग्रेस का समीकरण जरूर बिगाड़ सकती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews