
अनूपपुर, वेद शर्मा। प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह (bisahulal singh) तमाम विवादों के बाद भी अपने बयान पर कायम लगते हैं। ये बात उनकी हालिया टिप्पणी से साबित होती है। कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम (Vishwanath Singh Kunjam) की पत्नी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद एक बार फिर वो अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश में हैं। उन्होने कहा है कि “यदि मेरे पास 2-3 औरत है तो ये बताने में क्या दिक्कत है मैंने कुछ गलत नही कहा हैं। पहले के राजा महाराजा 10 पत्नी रखते थे, मेरा होती तो बताता तुम भी बताओ।” इस तरह फिर उन्होने अभद्र बातें कही है और शायद इन्हें इसे लेकर कोई शर्मिंदगी भी नहीं है।
ये भी पढ़े – MP उपचुनाव : तो क्या निरस्त हो जाएगा बिसाहूलाल सिंह का नामांकन पत्र! कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ ने कहा है कि वे बिसाहूलाल सिंह पर न्यायालय में मानहानि का दावा करेंगे। उन्होने कहा कि 15 साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होने कहा कि मेरी पत्नी ग्राम खमरिया की सरपंच भी हैं और किसी भी महिला या जनप्रतिनिधि के लिए ऐसी बात करने वाले मंत्री के बयान से बीजेपी और बिसाहुलाल सिंह का चाल चरित्र समझ आता है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

