शिवराज बोले, कांग्रेस बहुत मायावी है, इसके भ्रम और बहकावे में मत आना

शिवराज बोले, कांग्रेस बहुत मायावी है, इसके भ्रम और बहकावे में मत आना

मुरैना, संजय दीक्षित| उपचुनाव (Byelection) की जंग अब अंतिम पड़ाव पर है, बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) अंतिम समय में पूरी ताकत झोंक रही है| वहीं जुबानी हमले भी तेज हो रहे हैं| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh CHauhan) और पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) के बीच जबरदस्त तल्खी देखने को मिल रही है| शिवराज ने एक बार फिर मंच से कमलनाथ को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला|

मुरैना जिले में आयोजित सभा में शिवराज सिंह ने कहा कांग्रेस बहुत मायावी है, जनता को माया से छलने का काम करती है। मेरे भाइयों-बहनों, इसके भ्रम और बहकावे में मत आइयेगा। हमने जो वादा किया, उसे सदैव निभाया है। कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कमलनाथ जी आज चंबल की जनता आपसे पूछती है, आपने चम्बल प्रोग्रेस वे का कार्य क्यों ठंडे बस्ते में डाल दिया? क्या चंबल क्षेत्र की जनता से आपकी कोई दुश्मनी थी| जब भी विकास के कार्यों की बात आती थी, तो कमलनाथ जी पैसों का रोना रोने लगते थे।

शिवराज ने कहा कमलनाथ ने किसानों का कर्जा माफ किया नहीं, उलटे जो कर्ज 0% ब्याज पर मिलता था, उनके राज में 18 प्रतिशत पर मिलने लगा था। कई किसान डिफाल्टर हो गये। कमलनाथ जी ने आपके सिर पर ब्याज की जो गठरी रखी है, उसे मैं उतारूंगा, चिंता मत करना। वहीं उन्होंने नारियल को लेकर बयानबाजी पर फिर निशाना साधा| सीएम शिवराज ने कहा कमलनाथ जी को मेरे नारियल फोड़ने से दिक्कत है। विकास के कार्य होंगे तो नारियल तो फूटेंगे ही! आपकी किस्मत ही फूटी थी तो आपको नारियल फोड़ने का मौका नहीं मिला|

शिवराज ने कहा जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएँ थीं, वो कमलनाथ जी ने सारी बंद करवा दीं। गरीब जनता को लाभ से वंचित कर दिया गया था। हमने सरकार बनते ही सारी योजनाएँ पुनः चालू की। सीएम चौहान ने कहा मेरे किसान भाइयों, आपके धान और बाजरे का एक-एक दाना हम समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे। किसानों का कल्याण ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews