उपचुनाव के पहले खेतो से बरामद हुई तीस पेटी देशी शराब, मामला दर्ज

उपचुनाव के पहले खेतो से बरामद हुई तीस पेटी देशी शराब, मामला दर्ज

देवास/हाटपिपलिया,सोमेश उपाध्याय। हाटपिपल्या विधानसभा में उपचुनाव के पहले खेत से आज 30 पेटी देशी शराब बरामद की गई। सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर को प्राप्त सूचना के आधार पर कंट्रोल रूम और जिला आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में तत्समय उपलब्ध स्टाफ के सांथ बरोठा से मोरुखेड़ी रोड पर एक खेत में सर्च करने पर 30 पेटी देशी मदिरा प्लेन की जप्त की गई! जप्त मदिरा की कीमत ₹ 112500 है । अज्ञात खेत मालिक के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क , 34(2) के तहत

प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई ,निधि शर्मा, प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया ,राजाराम रैकवार ,दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल ,नितिन सोनी आदि सम्मिलित थे।जादौन ने बताया कि आचार सहिंता के दौरान इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews