चुनाव आयोग ने इमरती देवी को जारी किया नोटिस, 48 घंटे में जवाब मांगा

इमरती देवी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चुनाव आयोग (election commission) ने इमरती देवी (imarti devi) को अनाम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को पागल बताने और उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए लेकर नोटिस जारी किया है। उन्हें 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया  है। यदि इस समय सीमा में इमरती देवी द्वारा जवाब नहीं दिया गया तो फिर चुनाव आयोग अग्रिम कार्रवाई करेगा।

बता दें कि पिछले दिनों चुनावी सभाओं में राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर शब्दों के खूब तीर चलाए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (former cm kamalnath) ने इमरती देवी को आइटम कहा था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वहीं, डबरा से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी ने एक सभा में कमलनाथ की टिप्पणी के जवाब में बिना किसी का नाम लिये अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी को पागल कहा था। साथ ही उसके परिवार की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी की थी। हालांकि इसमें उन्होने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि ये टिप्पणी उन्होने कमलनाथ को लेकर की है। अब इसी टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews