इंदौर में पूर्व सीएम कमलनाथ का फूंका गया पुतला, बीजेपी ने दी ये चेतावनी

bjp protest in indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा डबरा में बिना नाम लिए बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को लेकर दिए विवादित बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है। कमलनाथ की सभा में स्वयं कमलनाथ द्वारा आइटम शब्द का उपयोग किया, जिसके मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल लगाया। वही प्रदेश में आयटम बयान पर बीजेपी नेता जमकर उपचुनाव के लिहाज से मुद्दे को भुनाने में लगे हैं।

ये भी पढ़े-कमलनाथ के बयान पर शिवराज का एलान, दो घंटे करेंगे मौन व्रत

इंदौर में तो अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ पुतला फूंक डाला। रविवार शाम को शहर के टॉवर चौराहे पर अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने कमलनाथ का पुतले कि पहले तो चप्पलों से पिटाई की और फिर उनके आयटम वाले बयान को लेकर जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ के पुतले को आग लगा दी गई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजेश शिरोडकर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो प्रदेश मे जहां पर भी सभा होगी वहां पर इसी तरह से विरोध किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews