हॉटपिपल्या में गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया ,कमलनाथ और दिग्गी राजा पर किया जमकर वार

jyotiraditya scindia slams kamalnath and digvijay in dewas

देवास/हाटपिपलिया, सोमेश उपाध्याय। जनता के लिए हम हमेशा जमीन पर काम करते रहेंगे और मध्य प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान और मेरा जन्म इसी माटी में हुआ हम यहीं के हैं। कमलनाथ जी का जन्म कहां हुआ, भगवान जाने? यह बात राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेवरी में रोड शो के बाद आयोजित जनसभा में कही। सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के साथ इन्होंने धोखा किया। कमलनाथ की सरकार ने किसान, युवा और महिलाओं के हितों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास होगा।

ये भी पढ़े- सिंधिया के खास मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने CM के पैरों में रखा सिर, वीडियो वायरल

इस बार 3 नवंबर को मनाना है दशहरा

नेवरी में सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कहा कि इस बार प्रत्येक कार्यकर्ता को मेहनत करना है और दशहरा 3 नवंबर को मनाना है। उन्होंने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ ने युवाओं के स्वाभिमान से खिलवाड़ किया है। किसानों का शोषण किया, कर्ज माफी का झूठा वादा किया और महिलाओं को मिलने वाली शिवराज सरकार की सुविधाओं को भी बंद किया। उन्होंने सीएम शिवराद पर दिए गए कांग्रेसी नेताओं के बयान को लेकर कविता की लाइनें ‘बरगद की बात करते हैं गमले में टिके लोग’ बोलते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान वह बरगद है, जो सब को छाया देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतत मेहनत करने का आह्वान किया।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

सभा के सिंधिया नेवरी पहुंचे, जहां बरोठा फाटा से रोड शो के माध्यम से जनता से भाजपा का समर्थन करने की अपील की। रोड शो में सोशल डिस्टेंसिंग की जम कर धज्जियां उड़ी,भारी संख्या में लोग उमड़े, सिंधिया के साथ भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं देवास महाराज विक्रम सिंह पवार भी खुली जीप में सवार थे। रोड शो खत्म होने के तुरंत बाद सिंधिया ने सभा को संबोधित किया।

युवा स्वाभिमान यात्रा में उमड़े युवा कार्यकर्ता

रविवार को नेवरी में ही भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा स्वाभिमान यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में नेवरी पहुंचे और सभा को संबोधित किया। युवा स्वाभिमान यात्रा के समापन अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजावत रैली में शामिल थे। रैली के बाद  अभिलाष पांडे ने सभा को संबोधित किया।

ये भी पढ़े- कांग्रेस बोली अट्टहास में कही बात पर हंगामा, ये चुनावी मौसम है श्राद्ध पक्ष नहीं कि कौए की तरह कांव कांव करें

कई वरिष्ठ नेता रहे मंच पर उपस्थित

नेवरी में आयोजित सभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी जीतू जिराती, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, तेजसिंह सेंधव आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री फूलसिंह चावड़ा ने किया। आभार सेक्टर प्रभारी रायसिंह सेंधव ने माना।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews