कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- सभी 28 सीटे जीतेगी भाजपा

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- सभी 28 सीटे जीतेगी भाजपा

देवास/हॉटपिपल्य, सोमेश उपाध्याय| हाटपिपल्या विधानसभा उपचुनाव (Hatpiplya Assembly Byelection) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज अपने संकल्प पत्र (Sankalp Patr) का विमोचन किया। संकल्प पत्र का विमोचन ग्राम सिया में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने किया।

इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सुरेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विक्रमसिंह पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, बहादुर मुकाती, मंडल अध्यक्ष पवनसिंह चंदाना, ईश्वरसिंह सरपंच,भाजपा जिला प्रवक्ता शम्भू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा जीतेगी प्रदेश की 28 सीटें- विजयवर्गीय
संकल्प पत्र का विमोचन राष्ट्रीय महासचिव के मैराथन रोड शो के पूर्व किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 28 की 28 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करेगी। प्रदेश में शिवराज की लहर है, भ्रष्टाचारियों को हटाने की लहर है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कर्ज माफी पर झूठ बोला, बेरोजगारी भत्ते पर झूठ बोला, जिससे प्रदेश की जनता परेशान थी। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजयसिंह की जोड़ी पर तंज करते हुए कहा कि इन दोनों जादूगरों की बात में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आ गए। कपटनाथ ने कुर्सी पर बैठने के बाद सबको भूला दिया। दिग्विजयसिंह ने एक सरकारी बंगला लेकर ट्रांसफर उद्योग शुरू कर दिया और प्रदेशभर के बेरोजगार कांग्रेसियों को रोजगार दे दिया। प्रदेश के विकास और अपने वादों की चिंता नहीं की, जिसके चलते सिंधिया जी को अपने वचन की लाज रखने के लिए मोदी जी की विकास की ट्रेन में चढ़ना पड़ा।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस की वादाखिलाफी के कारण हो रहे हैं और इस चुनाव में हमें कांग्रेस को उसके झूठ के लिए सबक सिखाना है। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- सभी 28 सीटे जीतेगी भाजपा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews