सिंधिया के ‘कुत्ता’ कहने के आरोपों पर कमलनाथ का इनकार, बोले- ‘ऐसा न मैंने कहा न कहूंगा’

सिंधिया के ‘कुत्ता’ कहने के आरोपों पर कमलनाथ का इनकार, बोले- ‘ऐसा न मैंने कहा न कहूंगा’

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के लिए रविवार को प्रचार का शोर थम गया| अंतिम दिन में दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत से जनता को मनाने की कोशिश की| पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ग्वालियर (Gwalior) पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के ‘कुत्ते’ वाले बयान पर पलटवार किया|

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सिंधिया के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेरे ऊपर आरोप लगाया था कि मैंने उन्हें अशोक नगर में कुत्ता कहा था। मैं बता दूं कि न मैंने उन्हें तो कुत्ते के रूप में संबोधित किया था और न ही मैं ऐसा करूंगा,  अगर ये खुद ही अपने आपको को कहने लग जाएं कि मैं कुत्ता हूं, मैं कुत्ता हूं, तो क्या कहूं? मगर कमल नाथ ने नहीं कहा। अशोक नगर के लोग इसके साक्षी हैं|

सिंधिया ने कहा था- कमलनाथ मुझे कुत्ता कहते हैं
दरअसल, शनिवार को अशोकनगर के शाडोरा में सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी जजपाल जज्जी के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि कमलनाथ अशोकनगर आये थे और मुझे कुत्ता कहा| सिंधिया आगे बोले ‘हाँ मैं कुत्ता हूँ, क्यूंकि मेरी मालिक मेरी जनता है, जिसकी सेवा में करता हूँ, हाँ कमलनाथजी मैं कुत्ता हूँ, क्यूंकि कुत्ता अपने मालिक और अपने दाता की रक्षा करता है’|

कर्जमाफी पर बीजेपी पर लगाया आरोप
ग्वालियर में प्रचार ख़त्म होने से पहले कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की| जिसमे उन्होंने किसान कर्जमाफी को लेकर अपनी बात रखी। कमलनाथ ने कहा कि किसान कर्जमाफी को लेकर भाजपा पहले दिन से झूठ बोल रही है। भाजपा कहती है कि किसानों का कर्ज माफ नहीं किया लेकिन फिर विधानसभा में बीजेपी ने ये बात स्वीकार की कि प्रदेश में 22 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ है। कमलनाथ ने आगे कहा कि जिस तरह से मध्यप्रदेश में विधायकों को खरीदा गया वो उन्होंने पहले कहीं नहीं देखा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews