चुनाव आयोग के एक्शन पर कमलनाथ का रिएक्शन, कही बड़ी बात

कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मतदान (Voting) से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के खिलाफ चुनाव आयोग (Election Commission) की कार्रवाई से प्रदेश की सियासत गरमा गई है| लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है| इस बीच अब कमलनाथ का ट्वीट सामने आया है| उन्होंने कहा है कि यह मेरी आवाज़ को रोकने का, दबाने का प्रयास है| जनता इसका जवाब देगी|

चुनाव आयोग के फैसले के बाद कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- ‘अब जनता फ़ैसला करेगी। मेरी आवाज़ को रोकने का, दबाने का प्रयास है। कांग्रेस की आवाज़ को कुचलने का प्रयास है। सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। जनता सच्चाई का साथ देगी।

बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पूर्व सीएम कमल नाथ पर बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने कमल नाथ के बयानों पर संज्ञान लेते हुए इन्‍हें आपत्तिजनक माना है। आयोग ने कमल नाथ से स्‍टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है| अब वे मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में स्टार प्रचारक की हैसियत से प्रचार नहीं कर पाएंगे। अगर कमलनाथ स्टार प्रचारक के तौर पर कोई प्रचार करते पाए जाते हैं तो उनके दौरे का पूरा खर्च उस क्षेत्र के उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा| मंत्री इमरती देवी को ‘आइटम’ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए ‘नौटंकी का कलाकार’ जैसे बयानों को आधार बनाकर चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews