MP Byelection 2020: नीमच विधायक का अनूठा अभियान,गीतों से कर रहे प्रत्याशी का प्रचार

mla singing song during campaigning

देवास/हाटपिपलिया,सोमेश उपाध्याय। विधानसभा उपचुनाव (MP Byelection 2020) को लेकर दोनों प्रमुख दलों का जन जागरण अभियान चरम पर है। भाजप काँग्रेस प्रत्याशी लगातार धुंआधार जनसम्पर्क कर रहे है। चुनावी रंग में रंगे हाटपिपल्या में दोनों दलों के समर्थक और पार्टी पदाधिकारी हर प्रकार से मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे है। इसी तारतम्य में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नीमच भाजपा कार्यालय मंत्री विनोद नागदा और उनकी पूरी टीम अनूठे अंदाज में जन जागरण एवं जनसंपर्क कर रही है।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 16, 2020

परिहार के नेतृत्व में नागदा एवं उनकी टीम गांव गांव जाकर गीतों और भजनों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनजागृति ला रहे हैं। नागदा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी और भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के लिए विभिन्न गीतों की रचना कर वे स्वयं ही गीत गा रहे हैं। उनके साथ केसियो एवं ढोलक वादक भी हैं। उनकी टीम जिस भी गांव जाती है ग्रामीण श्री नागदा के गीतों का आनंद ले रहे हैं। इनके आगे विधायक श्री परिहार विभिन्न गांव में जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बैठक में भी ले रहे हैं।

18 को महाराज का रोड़ शो,लेंगे सभा

पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 अक्टूबर को विधानसभा के ग्राम नेवरी में रोड शो करेंगे। इसके बाद श्री सिंधिया एक जनसभा को संबोधित करेंगे। नेवरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में श्री सिंधिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। श्री सिंधिया ग्राम राजोदा से शुरू होने वाली युवा मोर्चा की स्वाभिमान यात्रा में बरोठा फाटा से शामिल होंगे। श्री सिंधिया के साथ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे भी रहेंगे। श्री सिंधिया के आगमन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी श्री जीतू जिराती एवं जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल नेवरी में सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

ये भी पढ़े – स्वीकारोक्ति के बाद हमलावर कांग्रेस, सरकार गिराने किस के इशारे पर मिले करोड़ों रुपये, अब हो नार्को टेस्ट

श्री खंडेलवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर बूथ सम्मेलन होंगे। उन्होंने कहा कि हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।

MP Byelection 2020 में धुंआधार जनसंपर्क

मनोज चौधरी का तूफानी जनसंपर्क जारी है। शुक्रवार को चौधरी ने बरोठा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कई गांव में नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों को कांग्रेस की हकीकत बताई। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि श्री चौहान के नेतृत्व में हाटपिपलिया सहित पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। शुक्रवार को श्री चौधरी हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलेंडिया, जलोदिया, छोटी चुरलाय, बड़ी चुरलाय, पत्थर गुराडिया, धारूखेड़ी, भाटखेड़ी, मोरूखेड़ी, रामपुरा, खोकरिया, सुल्पाखेड़ा, और बोरखेड़ा में मतदाताओं के बीच पहुंचे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews