कांग्रेस के वचन पत्र पर नरोत्तम मिश्रा का तंज- वचन पत्र नहीं कपट पत्र भाग 2

कांग्रेस के वचन पत्र पर नरोत्तम मिश्रा का तंज- वचन पत्र नहीं कपट पत्र भाग 2

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस (congress) द्वारा जारी वचन पत्र पर तंज कसते हुए प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam mishra) ने कहा है कि कि यह कमलनाथ का कपट पत्र भाग-2 है। उन्होने कहा कि कमलनाथ वचन पत्र में तीन सालों में प्रदेश का भविष्य बदलने की बात कर रहे हैं। यह वही कमलनाथ हैं जिन्होंने पिछले 15 महीने में कांग्रेस का भविष्य चौपट कर दिया। वे भविष्य में प्रदेश की तस्वीर क्या बदलेंगे ?

बता दें कि आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने वचन पत्र जारी करते हुए कहा कि इस वचन पत्र में कुल 52 बिंदु हैं, जिनमें सबसे प्रमुख कोरोना से मृत्यु होने पर परिजनों को पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ-साथ किसानों के कर्ज माफी की व्यवस्था द्वारा लागू की जाएगी। फसल बीमा के दो लाख रूपए तक के चालू कर्ज माफ किए जाएंगे।इसके साथ ही 0% पर ब्याज देने जैसी योजना भी कांग्रेस अमल में लाएगी। वचन पत्र जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि 15 महीने की उनकी सरकार में आखिर बीजेपी ने ऐसा क्या कर दिया जो जनता उसे दोबारा चुनती। यह सीधे-सीधे मतदाताओं के साथ धोखा है और जनता आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। कमलनाथ ने कहा कि हम उपचुनाव में कहीं किसी के सामने ना तो माफी मांगने जा रहे हैं और ना हमें कोई गिला शिकवा है। हम तो अपने 15 महीने के कार्यकाल को जनता के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। लेकिन शिवराज को जवाब देना पड़ेगा कि उन्होंने किया क्या है। शिलान्यास के नारियल फोड़ने से विकास नहीं हो जाता और जनता इस बात को बखूबी समझ चुकी है। कांग्रेस इसके अलावा प्रदेश की हर 28 विधानसभा सीट के लिए अलग से वचन पत्र भी जारी कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews