थम नहीं रहा कमलनाथ का विरोध, अब सभा स्थल पर गंगाजल का छिड़काव

Dabra

डबरा,सलिल श्रीवास्तव| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर उपचुनाव (Byelection) होना है| जिसमें राजनीतिक दल चुनावी मैदान में अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए दमखम से लगी हुई है| वही इस उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर भी खूब सुनने मिल रहा है| बात करें डबरा की तो 18 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) डबरा (Dabra) आए थे| जहां पर उन्होंने इमरती देवी (Imarti Devi) का नाम ना लेते हुए आइटम शब्द का उपयोग किया गया था | जिसे लेकर के बीजेपी किसान मोर्चा द्वारा नारी के सम्मान में किसान मोर्चा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया|

इस आयोजन में किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने डबरा की भूमि पर गंगाजल छिड़काव किया जहां कमलनाथ की सभा हुई थी | किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह का कहना है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि नारी का अपमान हम कभी भी सहन नहीं करेंगे और जहां-जहां कमलनाथ के पैर पड़े हैं वहां हम गंगाजल छिड़काव करके अपनी डबरा की धरती को पवित्र करना चाहते हैं|

इसमें किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंतसिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजू मिश्रा,डबरा नगर महामंत्री हिमांशु गुर्जर एवं समस्त मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews