शिवराज का कमलनाथ पर प्रहार- चोरी ऊपर से सीनाजोरी, सोनिया गांधी से मांगा जवाब

shivraj singh chouhaan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कमलनाथ (kamalnath) के इमरती देवी (imarti devi) को आइटम (item) बोलने के बाद मामला लगातार गरमा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने कहा है कि कमलनाथ चोरी के बाद सीनाजोरी कर रहे हैं। अब वे कह रहे हैं कि आइटम तो हम सब हैं। मैं भी आइटम हूं, तुम भी आइटम हो।

शिवराज ने कहा कि हम कुछ भी सहन कर कर लें, लेकिन बहन और बेटी का अपमान हिंदुस्तान की धरती और मध्यप्रदेश की धरती सहन नहीं कर सकती है। कमलनाथ के इस असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के बाद से इमरती देवी की आंखों में आंसू हैं। क्या वह गरीब घर में पैदा हुई इसलिए उसकी इज्जत तार-तार की जाएगी? सिर्फ इसलिये कि वो मजदूर से मंत्री बन गई, मेहनत और समर्पण के बल पर इसलिए उनका अपमान किया जाएगा ? शिवराज ने कहा कि कमलनाथ याद रखें कि ये वो धरती है जहां अगर रावण ने भी सीता मैया का अपमान किया था तो उनसे वंश में नाम लेवा पानी देवा नहीं बचा था। जब द्रौपदी का अपमान हुआ था तो दुर्योधन और दुशासन का क्या हाल हुआ था यह कभी नहीं भूलना चाहिए।

सीएम ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि कमलनाथ जी इस बयान के बाद शर्मिंदा होकर माफी मांगेंगे, लेकिन वो अब भी मुंहजोरी कर रहे हैं। मैं सोनिया गांधी जी (sonia gandhi) से कहना चाहता हूं आप महिला हैं, आप मां बहन और बेटी हैं। आपकी पार्टी के नेता इस तरह एक महिला का सरेआम अपमान करें, को क्या आप इसे सहन करेंगी ? शिवराज ने सोनिया गांधी से कहा कि आपको जवाब देना होगा। मध्य प्रदेश की जनता आपसे जवाब मांगती है। अगर आप जवाब नहीं देती हैं तो हम मानेंगे कि आप भी कमलनाथ जी के विचारों से सहमत हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews