स्टार प्रचारक कोई पद नही, जनता के सामने सडक़ पर खड़े हो कर कह दूंगा बात: कमलनाथ

स्टार प्रचारक कोई पद नही, जनता के सामने सडक़ पर खड़े हो कर कह दूंगा बात: कमलनाथ

देवास/हाटपिपल्या, सोमेश उपाध्याय। पूर्व सीएम कमलनाथ (kamalnath) शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल (rajvir singh baghel) के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करने हाटपिपल्या पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ ने चुनाव आयोग द्वारा की गई कार्यवाही पर बयान देते हुए कहा कि स्टार प्रचारक जैसा कोई पद नहीं होता। उन्हें कोई भी प्रचार करने से नहीं रोक सकता।

सभा कां संबोधित करते हुए कमलनाथ ने सीएम शिवराज (cm shivraj) पर तंज कसते हुए कहा कि वो अब हार से बौखला रहे है। मुझे अपनी बात जनता तक रखनी है तो सडक़ पर भी खड़ा हो सकता हूं। वही काँग्रेस सांसद व अधिवक्ता विवेक तन्खा ने बताया की वे और कपिल सिब्बल इस मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और लड़ाई लड़ेंगे। तन्खा ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में नई नाजिर लाएंगे कि चुनाव आयोग पर क्या गाइडलाइंस होनी चहिए, इस प्रकार की कार्यवाही में हस्तक्षेप करने के लिए। गौरतलब है कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने जारी अपने आदेश में पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत को लेकर सख्त एक्शन लेते हुए आदर्श आचार संहिता के अनुच्छेद एक और दो के तहत कार्रवाई की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews