वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर लगाई आरोपों की झड़ी, पूछा हवाला कांड से क्या सम्बन्ध था?

वीडी शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh ) में उपचुनाव (Byelection) की जंग अंतिम दौर में तीखी हो चली है| वार पलटवार दौर तेज हो गया है| इसी सिलसिले में कांग्रेस के आरोप पत्र के पलटवार में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोपों की झड़ी लगा दी| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कमलनाथ (Kamalnath) से सवाल किया कि जनता को बताएं हवाला काण्ड से आपका क्या सम्बन्ध था|

वीडी शर्मा ने गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कमलनाथ को निशाने पर लिया| उन्होंने कहा कमलनाथ जी और उनके साथी प्रतिदिन भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। आज हमारे भी कुछ सवाल हैं कमलनाथ जी से, उम्मीद है वो उनका जवाब प्रदेश की जनता को देंगे। वीडी शर्मा ने कहा कमलनाथ का हवाला काण्ड से क्या सम्बन्ध था, इसमें आपका नाम आया था या नहीं आया था, तब आपने इस्तीफा क्यों दिया, आपने अपनी पत्नी को चुनाव क्यों लड़ाया था, जनता यह पूछना चाहती है कमलनाथ हवाला काण्ड के आरोपी थे?

वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को भी निशाने पर लिया| उन्होंने कहा कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ने दिग्विजय सिंह जी पर माफिया के साथ मिलकर अवैध धन कमाने का आरोप लगाया था, कमलनाथ जी ने इस पर कभी कार्यवाही नहीं की। इसका जवाब भी जनता कमलनाथ से पूछना चाहती है| सीएम रहते भ्रष्ट अधिकारियों को आपने क्यों उपकृत किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews