बैतूल जिले में मतगणना की तैयारी पूरी, सुरक्षा के लिए किए कड़े इंतजाम

betul

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 3 दिसंबर रविवार को होगी। जहां बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर मतगणना के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। बैतूल जिले में स्थित जे एच कॉलेज में सैकड़ों मतगणना कर्मियों और सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

betul

सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए 427 पुलिस कर्मी

मतगणना के लिए यहां 475 मतगणना कर्मी और रिजर्व दल के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर 427 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए यहां 85 कर्मचारी तैनात किए गए है। सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए यहां 127 मतगणना कर्मी मौजूद रहेंगे। बता दें मतगणना के लिए 10 कक्षों में काउंटिंग की व्यवस्था रहेगी। जबकि सारी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बार मतदान केंद्रों की तादाद बढ़ने के कारण मतगणना के लिए टेबल बढ़ाने की अनुमति निर्वाचन आयोग ने दी। जिसके बाद बैतूल विधानसभा में 18 और बाकी अन्य विधानसभा में 21 टेबल पर मतगणना होगी। पूरे जिले के लिए करीब 1585 ईवीएम उपयोग की गई। इन मशीनों में किसी गड़बड़ी या बिगड़ने की स्थिति में इसके सुधार के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के इंजीनियर तैनात किए गए।

betul

[dgv_vimeo_video id=”890599061″]

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews