Lokayukta Police Action: बिजली चोरी का मामला रफा-दफा करने किसान से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने 10,000 रुपये लेते AE को रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त का छापा पड़ने की खबर लगते ही ऑफिस में हडकंप मच गया, लोकायुक्त की टीम ने जब AE नागेन्द्र सिंह के हाथ धुलवाए तो वे गुलाबी हो गए उनके पास से रिश्वत की राशि 10 हजार रुपये भी बरामद हो गई, लोकायुक्त पुलिस ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Narsinghpur AE Bribery

Lokayukta Police Action: भ्रष्ट शासकीय सेवकों के खिलाफ लगातार हो रहे एक्शन के बावजूद रिश्वतखोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है, आज एक बार फिर लोकायुक्त पुलिस की टीम को एक भ्रष्ट अधिकारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने नरसिंहपुर में बिजली कंपनी के AE को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बिजली चोरी का केस निपटाने AE ने किसान से मांगी रिश्वत 

जानकारी के मुताबिक मगरधा निवासी किसान केदार पटेल का एक चोरी का मामला चल रहा है जिसकी जाँच प्रभारी असिस्टेंट इंजीनियर नागेन्द्र सिंह कर रहे हैं उन्होंने चोरी के केस को रफा दफा करने के लिए किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। किसान केदार पटेल ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में की, लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने केदार को रिकॉर्डर दिया और रिश्वत मांगे जाने का सुबूत सामने आते ही AE नागेन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

किसान केदार ने रिश्वत की राशि 10,000 रुपये AE दिए लोकायुक्त ने पकड़ लिया  

लोकायुक्त पुलिस की टीम ने केदार पटेल को नागेन्द्र सिंह के बुलाए समय पर आज नरसिंहपुर भेजा, और खुद प्लानिंग के तहत बिजली कंपनी के दफ्तर के बाहर रुक ई, किसान केदार ने जैसे ही रिश्वत की राशि की पहली क़िस्त 10 हजार रुपये AE नागेन्द्र सिंह को दिए लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त की टीम ने जब AE नागेन्द्र सिंह के हाथ धुलवाए तो वे गुलाबी हो गए

लोकायुक्त का छापा पड़ने की खबर लगते ही ऑफिस में हडकंप मच गया, लोकायुक्त की टीम ने जब AE नागेन्द्र सिंह के हाथ धुलवाए तो वे गुलाबी हो गए उनके पास से रिश्वत की राशि 10 हजार रुपये भी बरामद हो गई, लोकायुक्त पुलिस ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”951447999″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews