
Child recited poem to Ashutosh Rana : मशहूर अभिनेता और लेखक आशुतोष राणा उस वक्त हैरान रह गए जब एक बच्चे ने उन्हीं की कविता उनके अंदाज़ में सुनाई। 12 साल का हरिविष्णु पांडे उनका फैन है और उसे उनकी कई कविताएं रटी हुई है। नरसिंहपुर के बरमान घाट पर जब हरिविष्णु की मुलाकात अपने प्रिय अभिनेता से हुई तो उसने उन्हें एक कविता सुनाई। बालक का अंदाज़ और ऊर्जा देखकर आशुतोष राणा बहुत प्रभावित हुए।
आशुतोष राणा एक अभिनेता होने के साथ ख्यात कवि लेखक भी हैं। उन्होने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी, कन्नड, तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में रिलीज़ पठान फिल्म में उन्होने खास भूमिका निभाई है। 1999 में फिल्म दुश्मन और 2000 में फिल्म संघर्ष के लिए उन्हें दो बार फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका है। साहित्य में भी उनकी शुरू से गहरी दिलचस्पी रही है। ‘रामराज्य’ उनकी प्रमुख कृति है और इस उपन्यास के लिए उन्हें साल 2000 के मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी अवार्ड से नवाज़ा गया है। इसमें उन्होने रामकथा से जुड़े मिथकों, संकेतों और सवालों को एक नए तरीके से उल्लेखित किया है। इसी के साथ उनकी कविताएं और व्यंग्य भी बेहद धारदार होते हैं। उनकी व्यंग्य किताब ‘मौन मुस्कान की मार’ को भी पाठकों ने बेहद पसंद किया है।
[dgv_vimeo_video id=”793313735″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

