इस रेस्टॉरेंट में मिलते हैं 101 तरह के डोसे, एक डिश में उठाइये कई तरह के स्वाद का लुत्फ

इस रेस्टॉरेंट में मिलते हैं 101 तरह के डोसे, एक डिश में उठाइये कई तरह के स्वाद का लुत्फ

101 types of Dosa : अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। साउथ इंडियन डिश में आम तौर पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है डोसा। आपने अब तक सादा सोडा, मसाला डोसा, रवा डोसा, पनीर डोसा खाया होगा। इस फ्यूजन फूड के जमाने में कई जगह डोसे की स्टफिंग में भी एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं मगर वो हर जगह उपलब्ध नहीं होता। लेकन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में जहां पूरे 101 तरह के डोसे मिलते हैं।

ये है लखनऊ का डोसावर्स (Dosaverse) रेस्टॉरेंट और यहां रेस्टॉरेंट के नाम के नीचे ही लिखा है कि यहां आपको 101 तरह के डोसा मिलेंगे। इसमें आम तौर पर हर जगह मिलने वाला डोसा तो शामिल है ही लेकिन यहां का नूडल डोसा काफी मशहूर हो रहा है जो नारियल और टमाटर की चटनी के साथ परोसा जाता है। इस रेस्टॉरेंट में साउथ इंडियन के साथ नॉर्थ इंडियन का कॉम्बिनेशन किया गया है और डोसे की अलग अलग वैरायटी बनाई गई है।

यहां आपको डोसा चाइनीज़, कॉन्टिनेंटल और इटालियन..हर तरह के मसालों के साथ मिल जाएगा। बस आपको अपनी पसंद बतानी है और उस स्वाद का डोसा हाजिर। गोभी, स्वीट कॉर्न, मशरूम, मिक्स वेज और शेजवान पनीर से लेकर तमाम तरह की स्टफिंग वाला डोसा बनाया जाता है। इनकी कीमत 60 रूपये से शुरु होकर 240 रूपये तक है। तो अगर आप लखनऊ में हैं और आपका भी मन है कि साउथ इंडियन के साथ कुछ अनोखा स्वाद ट्राइ किया जाए तो इस रेस्टॉरेंट में आकर नए नए डोसे का लुत्फ उठा सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews