राज्य प्रशासनिक सेवा के 33 IAS के तबादले, 11 को मिली अतिरिक्त प्रभार निभाने की जिम्मेदारी, देखें पूरी खबर

ias transfer 2025

IAS Transfer And Posting: राजनस्थान की भजनलाल सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। पिछले दिनों हुई प्रशासनिक सर्जरी के बाद अब एक बार फिर यहां आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुल 33 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर करने के साथ 11 को अतिरिक्त प्रभार के जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनका हुआ तबादला

IAS अधिकारी आलोक को प्रमुख आवासीय आयुक्त के पद से ट्रांसफर करते हुए ऊर्जा विभाग राजस्थान का अतिरिक्त मुख्य सचिव बना दिया गया है।

अपर्णा अरोड़ा को राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से स्थानांतरित करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जयपुर में पदस्थ किया गया है।

दिनेश कुमार को प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमण्डल सचिवालय, सम्पदा, स्टेट मोटर गैरेज एवं नागरिक उड्डयन विभाग एवं पदेन चीफ ऑफ प्रोटोकॉल एवं महानिदेशक, नागरिक उड्डयन जयपुर के पद से ट्रांसफर करते हुए राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है।

नवीन महाजन को हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान एवं पदेन प्रमुख शासन सचिव, प्रशिक्षण, राजस्थान, जयपुर के महानिदेशक के पद की जगह अब राजस्थान राज्य भंडारण निगम का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

भानू प्रकाष एटूरू को डिस्कॉम्स, राजस्थान के अध्यक्ष पद के साथ
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबन्ध निदेशक बनाया गया है। इनके साथ अन्य अधिकारियों को भी अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 IAS transfer IAS transfer

इन्हें अतिरिक्त प्रभार

राजस्व मंडल राजस्थान के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह को राजस्थान कर बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आईएएस अधिकारी आलोक अतिरिक्त मुख्य सचिव, उर्जा विभाग, राजस्थान को राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आई.टी. सर्विसेज लिमिटेड और राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रमुख आवासीय आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शिखर अग्रवाल अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान को अतिरिक्त मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन विभाग एवं पदेन

महानिदेशक नागरिक उड्डयन, अध्यक्ष राजस्थान राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अन्य अधिकारियों को भी अलग अलग विभागों के अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews