Rajasthani Cuisine: राजस्थान में बहुत प्रसिद्ध है ये स्वादिष्ट डिशेज, दीवाना बना देगा लाजवाब जायका

Rajasthani Cuisine

Rajasthani Cuisine Dishes: भारत में कई सारे राज्य हैं जिनकी अपनी अलग संस्कृति, रहन-सहन, पहनावा, भाषा और स्वाद है। विविधताओं से भरे हमारे देश में हर जगह का स्वाद अपने आप में बिल्कुल निराला है जो कहीं और चखने के लिए नहीं मिलता।

राजस्थान अपनी संस्कृति, सभ्यता, परिधान और खानपान के लिए दुनिया भर में अलग ही पहचान रखता है। विदेशी पर्यटक जब भी भारत घूमने के लिए पहुंचते हैं। उनके सफर की शुरूआत अधिकतर राजस्थान से ही होती है। घूमने के लिए यहां पर कई सारे पर्यटन स्थल मौजूद है, जहां बड़ी संख्या में हर साल पर्यटकों का जमावड़ा देखा जाता है।

अगर आप राजस्थान घूमने जाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो यहां के जायकेदार व्यंजनों का आनंद उठाना बिल्कुल भी ना भूले। आपको कुछ ऐसे स्वादिष्ट पकवान खाने को मिलेंगे जिनका स्वाद आपने आज तक नहीं चखा होगा और यहां के अलावा यह टेस्ट आपको कहीं और मिलेगा भी नहीं।

ये है स्वादिष्ट Rajasthani Cuisine

दाल बाटी

राजस्थानी व्यंजनों का जब भी नाम आता है तो सबसे पहले दाल बाटी ही याद आती है। इसके बारे में अधिकतर लोगों ने सुना ही होगा और स्वाद भी चखा होगा।

अगर आप इस व्यंजन का असली स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको राजस्थान के जोधपुर जाना होगा। यहां पर कई सारे भोजनालय और रेस्टोरेंट मौजूद है जहां की दाल का स्वाद आपको दीवाना बना देगा। यहां दाल बाटी खाने के बाद आपको राजस्थान के इस फेमस व्यंजन का असली स्वाद पता चलेगा।

घेवर

घेवर एक ऐसी मिठाई है जो देश के लगभग हर राज्य और शहर में आसानी से मिल जाती है। दिल्ली में तो इसकी खूब डिमांड होती है और यह वहां की फेमस मिठाई है।

राजस्थान की बात करें तो यहां के लोगों को घेवर खाना बहुत पसंद है। जवाब राजस्थान की ब्यूटीफुल सिटी उदयपुर की सैर करने जाएंगे तो यहां आपको इस प्रसिद्ध मिठाई का बेहतरीन स्वाद चखने के लिए मिलेगा।

मिर्च बड़ा

राजस्थानी बोली जितनी मीठी होती है यहां के मिर्ची बड़े का स्वाद उतना ही ज्यादा तीखा होता है। यह यहां की एक फेमस डिश है जो स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के बीच भी बहुत प्रसिद्ध है।

वैसे भी यह कहा जाता है कि राजस्थान में रहने वाले लोग अपने घरों में भी मिर्ची का ज्यादा उपयोग करते हैं और इसका सेवन वहां ज्यादा होता है। अगर आप भी स्वादिष्ट मिर्ची बड़े का आनंद ले कर अपने मुंह के स्वाद को चटपटा और तीखा करना चाहते हैं तो आपको राज्य के सभी हिस्से में ये डिश आसानी से मिल जाएगी।

गट्टे की सब्जी

इस सब्जी के बारे में सुनकर आपको ऐसा लगेगा कि यह तो हमने हमारे घर में बना कर भी खाई है आखिरकार इसमें क्या खास बात है। तो आपको बता दें कि यह सब्जी राजस्थानी ही है जो यहां की हर होटल और ढाबे में मिल जाएगी।

हमारे घर में बनाई गई गट्टे की सब्जी के मुकाबले यहां बनाई गई सब्जी का स्वाद बहुत ही निराला और अलग होता है। यह सब्जी वहां इतनी फेमस है कि जब भी कोई मेहमान घर में आते हैं तो विशेष तौर पर उन्हें यह बनाकर खिलाई जाती है। अगर आप भी इस सब्जी का देसी स्वाद चखना चाहते हैं तो राजस्थान के किसी भी होटल में इसका आनंद ले सकते हैं।

मावा कचौरी

दाल कचौरी, आलू कचौरी यह तो हम सभी ने कभी ना कभी खाई ही होगी। कचोरी एक ऐसी चीज है जो देश के हर राज्य के हर शहर में आपको आसानी से मिल जाती है।

बात जब राजस्थान की मावा कचौरी की आती है तो इसके लिए भूलकर भी कभी मना ना करें। यह डिश राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में बहुत ही प्रसिद्ध है और लोग इसका स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं।

राजस्थान के जयपुर में मिलने वाली प्याज की कचौरी के बारे में तो आपने सुना ही होगा जिसका स्वाद स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी बहुत लुभाता है। कहा जाता है कि जयपुर जैसी कचौरी का स्वाद देश में कहीं भी खाने को नहीं मिलता है। वहीं पर आप इस मावा कचौरी का आनंद भी ले सकते हैं।

पधारो म्हारा देश..की बोली बोलने वाला भारत का संपन्न और समृद्ध राज्य राजस्थान खूबसूरती के मामले में जितना प्रसिद्ध है। उतना ही अपने जायकेदार व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है।

यहां हमने आपको जिन लजीज पकवानों की जानकारी दी है वो राजस्थान के प्रमुख और प्रसिद्ध जायके है, जिनका स्वाद लोगों को हमेशा ही लुभाता है। अगर आप भी घूमने के लिए राजस्थान जा रहे हैं तो इन सभी डिश का स्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूलें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews