Transfer news : 6 IFS अधिकारियों के तबादले, 5 को अतिरिक्त चार्ज, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

IFS Transfer

IFS Transfer News: नई सरकार नई ज़िम्मेदारी, काफी पुराना चलन है। यह चलन कभी नेताओं के द्वारा अपने पसंदीदा अधिकारी को अपने आसपास लाने के लिए किया जाता है तो कभी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए। इसी प्रशासनिक व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 6 आईएफएस अधिकारियों के तबादले पर मुहर लगाई है।

इन अफसरों के हुए तबादले

  • आईएफएस पवन कुमार उपाध्याय को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक
  • राजेश कुमार गुप्ता को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर
  • बीजो जॉय को वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर
  • संग्राम सिंह कटियार को उप वन सरंक्षक जयपुर विकास प्राधिकरण
  • देवेंद्र प्रताप जागावत को उप वन संरक्षक जयपुर उत्तर
  • कस्तूरी प्रशांत सूले को उपवन संरक्षक सिरोही के पद

IFS transfer

इन अफसरों को अतिरिक्त प्रभार

आईएफएस अरिजीत बनर्जी, शिखा मेहरा, के.सी.ए. अरुण प्रसाद, राम करन खेरवा और सुनील को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews