67 साल के बुजुर्ग और 7 बच्चों के पिता ने की 19 साल की लड़की से शादी, हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा

67 साल के बुजुर्ग और 7 बच्चों के पिता ने की 19 साल की लड़की से शादी, हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा

पलवल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं प्यार में न उम्र की कोई सीमा होती है ऊंच नीच का भेदभाव। अगर किसी से प्यार हो जाए तो फिर किसी बंधन को नहीं मानता। ऐसा ही एक मामला सामने आया है हरियाणा के पलवल (Palwal) जिले में। यहां 67 साल के एक बुजुर्ग ने 19 साल की लड़की से निकाह किया है। खास बात ये कि उस बुजुर्ग के पहले से 7 बच्चे हैं और उन सबकी भी शादी हो चुकी है। वहीं लड़की भी पहले से शादीशुदा है।

सरबजीत सिंह मोखा पर हत्या का केस दर्ज करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने दिए जांच अधिकारी को निर्देश, कहा जल्द लें निर्णय

शादी के बाद ये मामला तब सुर्खियों में आया जब पति-पत्नी ने पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट (Punjab And Haryana High Court) पहुंचकर खुद को अपने परिजनों से जान का खतरा बताया और सुरक्षा की मांग की। मामले की गंभीरता देखते हुए अदालत ने एसपी को आदेश जारी किया कि एक टीम का गठन करें जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हों। इस टीम को लड़की को सुरक्षा उपलब्ध करवाने को कहा गया है साथ ही इस बात की जांच के आदेश भी दिए हैं कि पता किया जाए कि पुरुष की यह कौन सी शादी है। उसकी पूरी पृष्ठभूमि की जांच की जाए और ये भी देखें कि किन परिस्थितियों में ये बेमेल शादी हुई है और लड़की पर कोई दबाव तो नहीं था। हाई कोर्ट ने एसपी को एक सप्ताह के भीतर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग और लड़की दोनों पहले से शादीशुदा हैं। बुजुर्ग व्यक्ति के 7 बच्चे हैं और उन सबकी भी शादी हो चुकी है। बुजुर्ग की पत्नी की चार साल पहले मौत हो चुकी है और वहीं लड़की भी शादीशुदा है लेकिन उसकी कोई संतान नहीं है। बताया जा रहा है कि कि लड़की के परिजनों का गांव में कुछ जमीनी विवाद चल रहा था और बुजुर्ग व्यक्ति इनकी मदद करने जाता था। इस दौरान लड़की और उस बुजुर्ग व्यक्ति के बीच संपर्क हुआ और मामला निकाह तक पहुंच गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews