कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 10% महंगाई भत्ता बढ़ा, फरवरी में बढ़कर मिलेगी सैलरी

2000 Rupee Note Exchange,

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. यूपी के रोडवेज कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। यूपी की योगी सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मचारियों (UP Roadways Employees) के 17 फीसदी बकाया महंगाई भत्ते  (Dearness Allowance) पर मुहर लगा दी है। यह जुलाई 2021 से लागू होगा। इससे 18 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे और सैलरी में 2 से 6 हजार का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत, कृषि मंत्री ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) कर्मचारियों को 10 फीसदी डीए की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में प्रमुख सचिव परिवहन ने दिशा निर्देश परिवहन निगम प्रशासन को भेजा है, जिसके तहत 1 जुलाई 2021 से 17 फीसदी महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश दिए हैं। अभी तक कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता था।यह 1 जुलाई 2021 से लागू होगा, इससे 18 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और सैलरी में दो से छह हजार रुपए प्रतिमाह फायदा होगा।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कलेक्टर-कमिश्नर को लिखा पत्र, सभी जिलों को लाभ

इसका लाभ फरवरी के वेतन के साथ मिलेगा। इसमें निगम के सेवानिवृत पेंशनभोगी को भी डीए का लाभ होगा। जुलाई 2021 के पहले की अवधि का कोई भी एरियर (Arrears) नहीं मिलेगा।बता दे कि बीते साल 14 दिसंबर 2021 को हुई वार्ता में सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो की अध्यक्षता में गठित कमिटी ने डीए बढ़ाने को लेकर फैसला लिया गया था, जिसका आदेश शुक्रवार 7 जनवरी 2022 को जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews